सपा लोहिया वाहिनी ने भाजपा सरकार के 4 वर्ष विकास कार्यों को दूरबीन से देखते हुए साइकिल यात्रा की


कानपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर झूठे मुकदमे लगाने साइकिल यात्रा की! भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के 4 वर्ष के विकास कार्यों को ढूंढते दूरबीन से कानपुर नगर लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष दीपक खोटे के नेतृत्व में किदवई नगर विधानसभा में विशाल साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया! मुख्य अतिथि के रूप में शहर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान, पूर्व नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया! दीपक खोटे ने बताया कि भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विकास के कार्यों की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सराहना कर रहे हैं लेकिन सत्यता यह है प्रदेश की हालत ज्योंव की त्योंव हैं लेकिन भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए जनता में  जो विकास कार्य नहीं हुए को बता बता कर गुमराह कर रही है। ऐसी भाजपा सरकार की नीतियों का कड़ी विरोध समाजवादी पार्टी करती है। यात्रा में लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष दीपक खोटे, बंटी यादव, बृजेंद्र यादव , चंदन, नवीन जय, शानू कुरैशी, अंशु बक्सरिया, केसरवानी शिवम मोरिया, आकाश सोनकर कैफी अंसारी इमरान मंसूरी, शुभम खोटे, फैज महमूद विवेक दिवाकर गोपाल केसरवानी , गोविंद कनौजिया जीतू कैथल आदि लोग मौजूद रहे !