बहारों फूल बरसाओ मेरा सिलेंडर आया है: सपा आर्य नगर विधायक


कानपुर, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दामों की विरोध में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने रविवार दोपहर हीरामन का पुरवा कील वाला हांता से  सिलेंडर शोभा  यात्रा निकाली आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घुमाया गया इस बीच घरों की खिड़कियों, छतों,छज्जों,से शव यात्रा पर फूल फेंके गए ग्रहणीयों ने भी फूल फेंक कर महंगाई का विरोध जताया इस दरमियान बहारों फूल बरसाओ मेरा सिलेंडर आया है की धुन फिजा में गूंजती रही!आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने  कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों की विरोध में शोभा यात्रा निकाल के प्रदर्शन किया गया है!जनता सिलेंडर के  बढ़े दामों से हुई त्रस्त। जाहे विधि राखे मोदी ताहे विधि रहिए आदि भजन गाते हुए सिलेंडर का फूल माला से क्षेत्रीय जनता ने स्वागत किया, विरोध प्रदर्शन में पूर्व पार्षद मोहम्मद सारिया,दानिश खान व आफताब रजा, अमित बाल्मीकि बिल्लू व ऐश्वर्य तिवारी, अम्बर त्रिवेदी, कुतुबुद्दीन मंसूरी, आफताब रज़ा,पप्पन शर्मा पार्षद अमित मेहरोत्रा बबलू, बाबी एहसास, चांद बाबा, मामूद, हमजा, सौरभ गुप्ता, पुण्य जैन, दीपक आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।