पूर्व विधायक का धूमधाम से मना जन्मदिन

कानपुर।अखिल भारतीय काग्रेंस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व किदवई नगर के पूर्व विधायक अजय कपूर का आज जन्मदिन आपार भीड़ ने धूमधाम से मनाया गया जिसमें शहर के अलग-अलग क्षेत्र से गणमान्य लोगों ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुये मनाया। अपने निवास से कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगाकर केक काटते हुये वह कार्यालय तक पहुंचे। वहां पर भी लोगों का बधाई देने वालों का तंता लगा हुआ था जिसको वे स्वीकार कर कार्यालय पहुंचे। निवास के आसपास में कई जगह मेले जैसा मौहाल था। कई जगह भंडारा लगे होने से भीड़ सम्भाले नहीं सम्भल रही थी। केक काटने के बाद अजय ने सभी लोगों को आने का धन्यवाद दिया। अजय कपूर फैंस को भीड़ सम्भालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौहाल को देखते हुये लग रहा था कि उनके चाहने वालै एक झलक पा लेना चाहते थे।