बसपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर के बाहर मारी गई गोली

कानपुर के लाल बंगले क्षेत्र में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर दिन दहाड़े बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंगर तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख को चांद पर जमीन देने की पेशकश कर दी थी। इसके बाद से वह बसपा की राजनीति में सक्रिय थे। लालबंगला क्षेत्र में शनिवार की दोपहर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह के घर के बाहर मौजूद बसपा नेता पिंटू सेंगर पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी गई। गोली लगने से लहूलुहान पिंटू जमीन पर गिर पड़े। इस बीच हमलावर फरार हो गए। वहीं कई राउंड फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर हालत में बसपा नेता को रीजेंसी हॉस्पिटल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।