सेवक अजय कपूर ने राहत पैकेट वितरित किया




कानपुर 21 अप्रैल। सेवक अजय कपूर ने आज मंगलवार को कच्ची सराय मोती मोहाल हरबंस मोहाल क्षेत्र की बाल्मिकी बस्ती में  समाजसेवी दया कुमार के साथ 100 जरूरतमन्द परिवारों को आटा, दाल,चावल,तेल आदि सामान का राहत पैकेट वितरित किया। श्री कपूर  के साथ सुनील गुप्ता, दया कुमार, जगदीश,चन्द्रकुमार,सुशील साहू,शकील अहमद, पप्पू अहमद, मनोज, लाला,मुन्ना साहू,अनिल,विनोद आदि प्रमुख रूप सहयोग में रहे। श्री कपूर का संकल्प है कि कोरोना आपदा लॉकडाउन में कोई भी भूखा ना रहे। इसके लिए सेवक अजय कपूर ने निरन्तर कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों खासकर दक्षिण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सेवक रसोई से हजारों लोगों को प्रतिदिन भोजन पैकेट वितरित किया। अब सेवक राहत पैकेट का भी वितरण हो रहा है। श्री कपूर के मुताबिक यह समस्या लम्बे समय तक परेशानी का कारण बनेगी।इसलिए हर सम्पन्न व्यक्ति अपने आसपास के लोगो का ख्याल रखें और उनको भोजन आदि जरूरत का सामान अवश्य उपलब्ध कराए। यही असली पूजा है।