सफाई कर्मियों को सपाइयों ने पहुंचाया भोजन 

कानपुर,लगातार समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता सड़क पर परेशान व ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर लगातार सपा नेता व उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता कानपुर में मजदूरों,सफाई कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।आज मदद का 19 वां दिन था।आज संजय नगर,मौकुपुरवा,गोलाघाट,सत्ती चौराहा,मीरपुर में ज़रूरतमंद मज़दूरों व बच्चों को खाना बांटा।आज विशेषकर सफाई कर्मचारियों के परिजनों को भोजन करवाया।पुलिस की अनुमति से मज़दूरों,सफाई कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों को भोजन,राशन,ब्रेड आदि वितिरित किया।मज़दूरों को आर्थिक सहयोग भी दिया।सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातार अपने घर के आस पास हर ज़रूरतमंद विशेषकर मज़दूर परिवारों की मदद करने में लगे हैं जो लोकडाउन की वजह से परेशान हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी कि अब इन सभी बस्तियों के बच्चे उनका इंतेज़ार करते हैं।भोजन पाकर बच्चों का चेहरा खिल जाता है।उनके नेता अखिलेश यादव के आदेश पर ही वे लगातार सबकी मदद कर रहे हैं। लगातार इस ही तरह वे ज़रूरतमंदों को राशन,खाना व आर्थिक सहयोग देते रहेंगे।सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए वे मास्क व ग्लव्स के साथ ही वितरण कार्यक्रम कर रहे हैं।लोगों से भी मुंह ढक कर रखने की अपील वे लगातार कर रहे हैं।