समाजवादियों ने ज़रूरतमंदो को तेल व राशन दिया 

 

कानपुर, उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष व सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने मरे कंपनी पुल के पास मलिन बस्ती में मौजूद मज़दूरों व ज़रूरतमंदों को तेल,राशन,ब्रेड,सब्ज़ी आदि वितिरित किया। बच्चों को अलग से भोजन,बिस्किट व ब्रेड आदि वितिरित किया व उनको आर्थिक सहयोग भी दिया।सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातार अपने घर के आस पास हर ज़रूरतमंद विशेषकर मज़दूर परिवारों की मदद करने में लगे हैं जो लोकडाउन की वजह से परेशान हैं।अभिमन्यु ने कहा कि आज तेल के दीपक जलाने की जगह ज़रूरमंदों को तेल बांटा ताकि उनके घर खाना बन सके।कानपुर में 14 दिन से लगातार अभिमन्यु गुप्ता दिहाड़ी मज़दूरों व ज़रूरतमंदों व उनके परिवारों को खाना बाटने का काम कर रहे हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी कि लगातार इस ही तरह वे ज़रूरतमंदों को राशन,खाना व आर्थिक सहयोग देते रहेंगे।