सातों एरिया को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया 





कानपुर । बीते दिनों शहर में लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या के कारण शहर के सात एरिया को रेड जोन घोषित कर दिया गया था। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार से इन सातों एरिया को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। आपको बता दें कि, इन 7 प्रतिबंधित क्षेत्रों की संख्या लगभग 4 लाख है। इस दौरान इन क्षेत्रों में किसी का भी प्रवेश वर्जित है। साथ ही यहां पर आपातकालीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन व्यवस्था करवाएगा। साथ ही इन क्षेत्रों में मीडिया का भी प्रवेश वर्जित है। यह केवल बढ़ते हुए संक्रमण को कम करने की कोशिश की जा रही है।