राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने 200 दिव्यांगजनो को राशन वितरित किया 

  • दिव्यांगजन आपसी सहयोग से करते हैं राशन का वितरण


 


कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज पूर्व  से चयनित दो सौ गरीब दिव्यांगजनो को काशीराम कलोनी कपली, बर्रा ,डबल पुलिया, जे पी नगर,काकादेव में घर घर जाकर राशन का वितरण  किया । जिसमे दस कुन्तल आटा,चार  कुन्तल चावल,दो  कुन्तल दाल,तेल ,मसाला का वितरण किया गया।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की  आज दो  सौ  दिव्यांगजनो को  राशन का वितरण किया गया है।प्रति दिव्यांगजन को पांच किलो आटा,दो किलो चावल,तेल, मसाला व अन्य जरूरत की सामग्री राष्ट्रीय विकलांग पार्टी  द्वारा दिया गया है।पहले से चयनित गरीब दिव्यांगजन को राशन सामग्री उपलब्ध करायी गयी है।सक्षम दिव्यांगजन गरीब दिव्यांगजनो को आपसी सहयोग से कर रहे है राशन का वितरण।

उन्होंने बताया कि समय समय पर राशन वितरण कार्यक्रम दिव्यांगजनो के लिए सुविधा अनुसार राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा चलाया जाता रहेगा।

आज के राशन वितरण कार्यक्रम मे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार,अरविन्द सिंह, जौहर अली, बंगाली शर्मा,अशोक कुमार आदि शामिल थे।h