पुष्प वर्षा व राहत सामग्री देकर सफाई कर्मियों को किया सम्मानित


                 सफाई कर्मियों को राहत सामग्री देकर सम्मानित करतीं महिलाएं। 


फतेहपुर। प्रदेश महिला संगठन एवं निखार यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों का पुष्प वर्षा व राहत सामग्री देकर सम्मान किया गया। लाकडाउन के आरंभिक चरण से ही संगठन व निखार टीम अपने स्वयं के सीमित संसाधनों के द्वारा जरूरतमंदो को चिन्हित कर राहत सामग्री मुहैया  कराता रहा है। यह प्रयास तहसील द्वारा शासन स्तर पर भी किया गया और आसपास के जरूरतमंद जो लाकडाउन होने के कारण बेरोजगार हो गये हैं और भुखमरी की कगार पर है। उनकी मदद के लिए भी तत्पर रहा। प्रदेश महिला संगठन ने लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुये डा0  माधुरी साहू के नेतृत्व में अक्षम लोगों तक राशन व राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया। पूर्व में महिला संगठन और यूथ क्लब ने देश के चैथे  स्तम्भ के रुप में सजग प्रहरियों पत्रकार बन्धुओं को भी सम्मानित करके हौसला आफजाई की थी और आज सफाई कर्मी रूपी देवदूतों का सम्मान  किया और राहत सामग्री वितरण किया। ताकि वे सभी नई ऊर्जा और नये उत्साह के साथ कार्य को संचालित करते रहे। इस मौके पर नीता गुप्ता, गीता गुप्ता, दीपा सिंह, मधु साहू, वन्दना द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित द्विवेेदी, गोपेन्द्र, रोहित, धीरज, सूर्यांश, संजय आदि रहे।