मुकदमों की जगह मदद पर ध्यान दे सरकार


कानपुर,सपा से जुड़े व्यापारी नेता लगातार सड़क पर परेशान व ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।सपा समर्थित उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता कैंट ,ओमपुरवा, पनचक्की चौराहे पर आज 600 पैकेट भोजन वितिरित किया।अभिमन्यु गुप्ता लगातार मजदूरों,सफाई कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।आज मदद का 22 वां दिन था।पुलिस की अनुमति से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मज़दूरों,सफाई कर्मचारियों व ज़रूरतमंदों को भोजन के साथ आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि वे लगातार हर वर्ग हर धर्म के ज़रूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था करवा रहे हैं। अभिमन्यु  ने बताया की नर सेवा नारायण सेवा को सोच के साथ समाजवादी ज़रूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।कानपुर में आज से कोरोना टेस्टिंग शुरू हो रही है जिसके लिए अभिमन्यु ने हर्ष जताया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि यह बेहद दुखद है की योगी सरकार ज़मीनी मदद से ज़्यादा समाजवादियों पर मुकदमे लगवाने पर ध्यान दे रही है।यह वक़्त राजनीति का नहीं जनता की सेवा का है।लोग भूख से परेशान हैं और सरकार की वितरण प्रणाली पूर्ण तरह से फेल है।डॉक्टर,पुलिस, सफाई कर्मी के अलावा सरकार के अधिकारी जनता की तकलीफों के प्रति संवेदनहीन हैं।अधिकारियों के फोन नहीं उठ रहे।जनता परेशान है।