मां भगवती इच्छापूर्ति मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

 

कानपुर,मां भगवती इच्छापूर्ति मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भाजपा लाजपत नगर के मंडल पदाधिकारियों के द्वारा आज सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया इस मौके पर मौजूद चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनरेश ने बताया कि विगत पिछले कई दिनों से देश में फैली कोरोना महामारी के चलते हुए लॉक डाउन के दौरान भी कानपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के द्वारा निरंतर समाज में सफाई करने का कार्य जारी है उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को वह तथा ट्रस्ट के पदाधिकारी सलाम करते हैं आज मां भगवती इच्छापूर्ति  चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 25 सफाई कर्मचारियों को भोजन मास्क एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी लाजपत नगर के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए निरंतर ऐसे ही कार्य करने की बात कही इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह भोले मनोज भदौरिया सतीश शुक्ला अमित गुप्ता संजू वर्मा संजय शर्मा मौजूद रहे।।