कानपुर प्रेस क्लब को पूरी तरह से सैनेटाइज किया गया

कानपुर । भारत भर में कोरोना वायरस की महामारी के चलते लॉकडाउन जारी है। आज इस लॉकडाउन का 21 वां दिन है। इस दौरान किसी को भी घरों से निकलने की अनुमति नही दी जा रही है। लेकिन इस बीच ऐसा भी देखा गया है। कि सामाजिक संस्थाएं सामने आकर गरीबो और असहाय लोगो की सहायता करने के साथ साथ शहर को सैनेटाइज करने का काम कर रही है। इसी कड़ी सामाजिक संस्था विस्वास वेल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष अनुज गुप्ता और उनकी टीम द्वारा शहर को सैनेटाइज करने का काम किया जा रहा है। आज भी इसी कड़ी में परेड स्थित कानपुर प्रेस क्लब में संस्था के सदस्यों द्वारा प्रेस क्लब को पूरी तरह से सैनेटाइज किया गया। साथ ही सदस्यों का कहना है कि, हमारी संस्था का उद्देश्य यह है कि, शहरवासियों को किसी तथ की कोई परेशानी ना हो। इसके लिए हमारी संस्था दिन रात लोगो की सेवा में लगी हुई है।