जरूरतमंदों को वितरित की समाजवादी राहत सामग्री

- सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अभियान को दे रहे गति 



               राहत सामग्री बांटते चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश यादव।


गुरसहायगंज (कन्नौज)। गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम डम्बरपुर्वा स्थित राजकुमारी मेवाराम विद्यालय में चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश यादव ने गरीबों व जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा प्रदेश के किसानों, व्यापारियों का सम्मान किया है।


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश के गरीबों को राहत देने के लिए एक अभियान चलाया है। उनके निर्देशन पर पूरे प्रदेश में समाजवादी राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश कोरोना जैसी घातक बीमारी से जूझ रहा है। हम सभी को इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में ही रहना चाहिये। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अशोक यादव, संचालक दीपक यादव ने चेयरमैन प्रतिनिधि का स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान करन सिंह, ओम प्रकाश यादव, उमेश यादव, रिंकू प्रजापति, जीतू यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।