इंसान की भूख के साथ पशुओं का भी रखा गया ख्याल

कानपुर, विश्व में फैली कोरोना महामारी से जहां विश्व में कोहराम मचा है जिसका आंशिक असर भारत में भी है, तो वही देश में हर तरफ गरीबों के मददगारो ने भी अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए गरीबों के खाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। गरीबों के लिए सामाजिक संस्थाओं ने हमदर्दी का हाथ बढ़ाया तो वही राजनीतिक व्यक्तियों ने भी इस संकट की घड़ी में देश के गरीबों के लिए अपने द्वार खोल दिए जो यह दर्शाता है कि भारत में आज भी मानवता का राज है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह पशुओं को लेकर चिंताजनक है चौराहे चौराहे जाकर पशुओं यह पेट भरने का कार्य कर रहे हैं इंसान तो अपनी बात कह सकता है लेकिन यह पशु पक्षी अपनी बात किस से कहें! संजय सिंह ने बताया कि सुबह उठकर रोजाना, जवाहर नगर, नेहरू नगर, पी रोड, चंद्रिका देवी चौराहा, अनवर गंज स्टेशन, डिप्टी पढ़ाओ का चौराहा, आदि चौराहों पर  पशुओं की सेवा करता हूं इस संकट के समय में इंसान के साथ-साथ पशुओं का भी ध्यान रखना चाहिए।