शहरवासियों को भा रहा है पुलिस का समाजसेवी चेहरा

  • शहर के सभी थानाक्षेत्रों में पुलिस द्वारा कराई गयी भोजन व्यवस्था

  • बच्चों को कराया सेनिटाइज


   

कानपुर नगर, देश जिन हालातो से गुजर रहा है उसमें सिर्फ सावधानी और जागरूता बहुत जरूरी है और लोगो के बीच आपसी मदद का जज्बा हमें इस महामारी पर विजय सुनिश्चित करायेगा। देश में कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन चल रहा है, कानपुर में भी बीते पांच दिनो से लाॅकडाउन के कारण सभी काम-धंधे बंद चल रहे है।

               व्यापार बंद होने के कारण नगर में हजारो ऐसे दैनिक मजदूर, रिक्शा चालक, कूडा बिनने वाले, गरीब लोगो  के सामने बडा सकंट पेट भरने का खडा हो गया है, इस बीच पुलिस आगे आयी और गरीबो तथा जरूरतमंदो को भोजन कराने का जिम्मा उठाया, बीते पांच दिनो से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने खाना बटवायां। शुक्रवार को पुलिस का एक समाजसेवी के रूप में चेहरा जनता के सामने आया, जिसे लोगो ने बहुत सराहा। नगर के सभी थानो द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गरीबो और जरूरतमंदो को खाने की व्यवस्था कराई गयी। थानाध्यक्ष, चैकीइंचार्ज तथा थाने के सिपाहियो ने लोगों को उनके पास जाकर खाने का वितरण किया साथ ही कहा कि किसी को चिंता करने की आवश्यकता नही है उन्हे प्रतिदिन खाना पहुंचाया जायेगा वहीं जिसे खाना प्राप्त न हुआ हो व थाने में आ सकता है। पुलिस के इस कार्य की शहर की जनता सराहना कर रही है।

 





एसपी साउथ ने विभिन्न स्थानो पर किया खाना वितरण

कानपुर नगर, कोरोना के कारण शहर के गरीबो और दैनिक मजदूरो पर आयी आपदा पर पुलिस प्रशासन आगे बढकर उनकी मदद कर रहा है। शहर के एसपी साउथ अर्पणा गुप्ता ने अपने सहयोगी साथियों के साथ शहर के विभिन्न थानो पर भोजन का वितरण किया। वह फजलगंज, दादानगर, गोविन्दनगर, पनकी इंड्रस्टल ऐरिया तथा अन्य स्थानो पर गयी तथा सडक के किनारे रहने वाले लोगो को भोजन दिया साथ ही झोपडियो में रहने वालो के बच्चो से मिली तथा उन्हे सेनिटाइज किया। उन्होने कहा किसी भी व्यक्ति को भूखा नही रहना पडेगा इसके लिए हम तथा हमारा प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है।