सायरन बजाकर सिविल डिफेंस कर्मचारियों ने जनता से की घरों में जाने की अपील
कानपुर । सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन का पालन करने के लिए जिला प्रशासन के साथ साथ सिविल डिफेंस के कर्मचारी लगातार लोगों से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं कि वह प्रशासन द्वारा दिए गए समय का ही उपयोग करें और उसके बाद अपने-अपने घरों पर जाएं ।मंगलवार को भी इसी तरीके से सिविल डिफेंस कर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सायरन बजाकर जो टाइम प्रशासन द्वारा शहरवासियों को दिया गया है आवश्यक वस्तुओं की सामग्री खरीदने के लिए उस टाइम के बाद भी जनता इस लॉक डाउन का पालन कुछ हद तक कम करते हुए दिखाई दे रही है जिसके बाद सिविल डिफेंस कर्मियों ने 11 बजते ही सायरन बजाना शुरू कर दिया जिसके बाद जनता अपने अपने घरों में जाना शुरू कर दिया। सिविल डांस कर्मियों की मानें तो यह सायरन का प्रयोग लॉक डाउन को देखते हुए किया जा रहा है क्योंकि प्रशासन द्वारा दिए गए समय पूरा हो जाने के बाद हम लोग यह सायरन इसलिए बजाते हैं कि सभी लोग अपने अपने घरों की ओर जाएं सड़कों पर न घूमे इस लाक डाउन का पालन करें। उन्होंने बताया कि कुछ हद तक तो जनता पालन कर रही है लेकिन कहीं ना कहीं अभी भी सड़को पर लोग घूमते दिखाई दे रहे है। फिलहाल हम सभी लोग जनता से यही सायरन बजाकर जनता को जागरूक भी कर रहे है कि वह सुरक्षित वापस अपने घर पहुंच जाए।