प्रतिमा हटाने वालों के विरूद्ध हो कठोर कार्रवाई

फतेहपुर। आल इण्डिया मुस्लिम मजलिस की बैठक में ताम्बेश्वर चैराहे पर लगाई गयी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को कुछ अराजकतत्वों द्वारा हटाये जाने का विरोध करते हुए प्रतिमा हटाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए प्रतिमा को पुनः ताम्बेश्वर चैराहे पर लगाये जाने की मांग की।


सोमवार को शहर के पक्का तालाब के समीप आल इण्डिया मुस्लिम मजलिस की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष शेख अफताब अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद मण्डल के अध्यक्ष गयास अहमद शेरवानी ने शिरकत की। उन्होने कहा कि ताम्बेश्वर चैराहे को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बनाना नगर पालिका द्वारा तय कर लिये जाने के बाद जब कुछ सामाजिक लोगों व उनके समाज के लोगों द्वारा प्रतिमा लगा दी गयी थी। इसके बाद उस प्रतिमा को वहां से हटाना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अपमान है। शासन से मांग की गयी कि उनकी प्रतिमा हटाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाये। ताम्बेश्वर चैराहे पर उनकी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये। बैठक में सैय्यद जहीर अहमद, शेख शकील, इश्तियाक अहमद फारूकी, लल्लन, मुस्तकीम आदि उपस्थित रहे।