प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने गरीबो के लिए रसोई की व्यवस्था की

 

कानपुर, लॉक डाउन के कारण दिन-ब-दिन दिहाड़ी मजदूरों,रिक्शा चालकों व गरीबों के सामने खाने का संकट उत्पन्न हो रहा है।जिसको देखते हुए राजनीतिक पार्टियां एवं सामाजिक संस्थाएं भी गरीब,मजदूर व यात्रियों के लिए अपने अपने हिसाब से खाने की व्यवस्था कर रही हैं,तो अब राजनीतिक लोगों ने भी गरीब का पेट भरने के लिए मोर्चा संभाल लिया है,इसी क्रम  मैं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने भी गरीबों का पेट भरने का इंतजाम शुरू कर दिया है। जाजमऊ स्थित क्रांति नगर रोड पर लगभग 1600 लोगों के खाने को लेकर रसोई एवं लाल बंग्ला गुरु हर राय स्कूल के पास चाय बिस्कुट पानी का इंतजाम कर लॉक डाउन के कारण भूख से लड़ रहे गरीब मजदूरों को राहत देने का काम किया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया पूर्व यूथ नगर अध्यक्ष तौसीफ खान ने बताया उन्होंने देश पर आई आपदा के कारण जो मजदूर,रिक्शा चालक व गरीब दिहाड़ी मजदूर जिनके सामने पेट भरने का संकट खड़ा हो गया था उनके खाने की व्यवस्था के लिए एक कमेटी बनाकर लगभग 16 सौ लोगों का खाना बनवा कर जाजमऊ के लगभग सभी क्षेत्रों में सादिक अली इमरान सिद्दीकी उमाकांत यादव फैयाज अहमद स्वाति गुप्ता सुनील यादव मुकेश यादव महेंद्र कुशवाहा शराफत खान सोहेल खान शरीक महमूद के द्वारा भोजन वितरण कराया जा रहा है। जिससे गरीबों का पेट भर सके।