लॉकडाउन : सड़कों पर उतरा सिविल डिफेंस, घरों में जाने के लिए बजाया सायरन





कानपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन में भी लोग बाहर निकल आ रहे हैं। हालांकि समय सीमा खत्म होने के बाद पुलिस सख्त नजर आती है। लॉकडाउन का सही से पालन न होता देख मंगलवार को सिविल डिफेंस के कर्मचारी भी सड़कों पर उतर आयें और समय खत्म होते ही सायरन बजाने लगे। कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि लॉकडाउन का पालन करें और घरों को जायें। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की गयी। सायरन बजते ही जो लोग बाहर टहल रहे थे वह यह नहीं समझ पाये क्यों सायरन बज रहा है, पर खौफ के चलते अपने-अपने घरों के लिए चल दिये।
सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन का पालन करने के लिए जिला प्रशासन के साथ साथ आज सिविल डिफेंस के कर्मचारी लगातार लोगों से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं कि वह प्रशासन द्वारा दिए गए समय का ही उपयोग करें और उसके बाद अपने-अपने घरों पर जाएं। मंगलवार को भी इसी तरीके से सिविल डिफेंस कर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सायरन बजाकर जो समय प्रशासन द्वारा शहरवासियों को दिया गया है आवश्यक वस्तुओं की सामग्री खरीदने के लिए उस समय के बाद भी जनता इस लॉक डाउन का पालन कुछ हद तक कम करते हुए दिखाई दे रही है जिसके बाद सिविल डिफेंस कर्मियों ने 11 बजते ही सायरन बजाना शुरू कर दिया। इसके बाद जनता अपने अपने घरों में जाना शुरु कर दिया। सिविल डिफेंस कर्मियों की मानें तो यह सायरन का प्रयोग लॉक डाउन को देखते हुए किया जा रहा है क्योंकि प्रशासन द्वारा दिए गए समय पूरा हो जाने के बाद हम लोग यह सायरन इसलिए बजाते हैं कि सभी लोग अपने अपने घरों की ओर जाएं। सड़कों पर न घूमें और इस लाक डाउन का पालन करें। सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन नरेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ हद तक तो जनता पालन कर रही है लेकिन कहीं ना कहीं अभी भी सड़कों पर लोग घूमते दिखाई दे रहे है। फिलहाल हम सभी लोग जनता से यही सायरन बजाकर जनता को जागरूक भी कर रहे है कि वह सुरक्षित वापस अपने घर पहुंच जाएं।