कूड़े पर सदबुद्धि प्रार्थना व होली गीत

कानपुर, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के सदस्यों ने पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में जाजमऊ तेलमिल कंपाउंड गज्जूपुरवा में लगे कूड़े के पहाड़ जैसे ढेर पर विरोध स्वरूप खड़े होकर मुख्यमंत्री के लिए सदबुद्धि प्रार्थना की और होली के गीत गाते हुए मांग रखी कि तत्काल ये कूड़े का ढेर यहां से हटवाया जाए।अनोखे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की जगह जगह लगे कूड़े के ढेर व उस पर मौजूद आवारा जानवरों की समस्या से पूरा कानपुर त्राहि त्राहि कर रहा है। होली खेले रघुबीरा अबध में गीत गाया गया ।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की नगर निगम ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है।क्षेत्रीय विधायक को भी कोई चिंता नहीं।परेशान होकर आज समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारियों,मजदूरों व कार्यकर्ताओं ने तेलमिल कंपाउंड गज्जूपुरवा पर इकठ्ठा इस विशाल कूड़े के ढेर पर ही विरोध स्वरूप खड़े होकर मुख्यमंत्री के लिए सबुद्धि प्रार्थना की ताकि उनको सदबुद्धि मिले और वे इस कूड़े के ढेर समेत कानपुर के सभी कूड़े के ढेर हटवाने का काम सुनिश्चित करवाएं और जनता को कुछ राहत दें। सदबुद्धि प्रार्थना करते हुए कहा की योगी सरकार व प्रशासन अपनी संवेदनहीनता भूलकर जनता की इस मूलभूत समस्या पर काम करे।होली के वक़्त कूड़े का ढेर है इसलिए विरोध स्वरूप कूड़े के ढेर पर होली के गीत भी गाए ताकि मुख्यमंत्री को पता चले कि जनता कूड़े के ढेर पर होली मनाने को मजबूर है।अभिमन्यु ने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से योगी सरकार में जनता की दयनीय स्तिथि उजागर करने का काम किया गया है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री से मांग करते हैं।सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रान्तीय व्यापार  मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय बिस्वारी,युवा सपा नेता मो शाहरुख खलीफा,गौरव बकसारिया,अंकुर गुप्ता,यूसुफ खान,साजिद लारी,जीतेन्द्र जायसवाल, विनय कुमार, मो.शमीम,मेराज बाबू,महादेव, निखिल कुमार, फ़राज़ लारी, सूफ़ियान मिर्ज़ा, जावेद अंसारी,करन साहनी,अमित तिवारी आदि थे।