गंगा पुल पर सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

कानपुर, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल का कानपुर प्रथम आगमन पर लोहिया वाहिनी पूर्व प्रदेश सचिव राहुल यादव के नेतृत्व में गंगा पुल पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। राहुल यादव ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामकरन निर्मल को प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी का बनाया है जिससे कार्यकर्ताओं में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को जोड़कर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे। युवा नेता वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में युवाओं को रोजगार बेरोजगारों को भत्ता ,वृद्धा पेंशन दी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने योजनाओं को समाप्त कर दिया है जिससे बेरोजगारी एवं जनता भूखमरी के कगार पर है ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए, करुणेश श्रीवास्तव ने कहा कि साफ सुथरी छवि वाली सरकार केवल समाजवादी पार्टी है क्योंकि जो समाज को लेकर चलता है वही जनता पर राज करता है 5 वर्षों के कार्यकाल में विकास की गंगा बही लेकिन योगी सरकार में जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपाध्याय संजय सिंह ने कहा कि समाज को जोड़ने का कार्य मनुष्य की पीड़ा केवल अखिलेश यादव के हृदय में साफ नजर आती है क्योंकि गांव मैं दूर दूर तक महिलाओं को स्वास्थ्य समस्याएं हुआ करती थी लेकिन 102 एंबुलेंस   से जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती थी एक्सप्रेस वे बनवा कर यह दिखा दिया कम समय में भी काम किया जा सकता है केवल समाजवादी पार्टी विकास के कार्य करती है विनाश के तौर पर भाजपा करती है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव राहुल यादव, महिला अध्यक्ष दीपा यादव, दीपिका मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय सिंह, आशु खान, मिंटू यादव, अरविंद यादव जितेंद्र भदोरिया, मोहम्मद अकरम, बबुआ यादव, अजय शुक्ला अनूप हजार या मोहम्मद अदनान माना यादव हनी सिंह जेपी यादव आदि लोग मौजूद रहे।