13-14 मार्च को कानपुर में मामा के घर फैमिली फंक्शन में शामिल हुईं थी कनिका कपूर




  • 60 मेहमान हुए थे शामिल, अब पूरी बिल्डिंग को किया गया लॉकडाउन



कानपुर. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोनावारयस से संक्रमित हैं। उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। कनिका कपूर 13 और 14 मार्च को कानपुर में अपने मामा के घर रूकी थीं। कनिका एक फैमली फंक्शन में शामिल होने के लिए आई थीं। इस दौरान उन्होंने फैमिली मेंम्बर के साथ एक फोटो भी ली थी जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच डीएम ने कहा है कि कनिका कपूर कानपुर आयी थीं। वहजिस बिल्डिंग में आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुईं थी उसे लॉकडाउन किया जा रहा है। बाकी डिटेल भी मंगायी जा रही है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुरी के कल्पना अर्पाटमेंट में रहने वाले विपुल टंडन कनिका कपूर के मामा है। रिश्तेदार के घर पर फैमिली फंक्शन में लगभग 50 से 60 लोग मौजूद थे। जब रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है तो रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया है।

वहीं जानकारी के बाद से कानपुर के लोगों मे भी दहशत है। फिलहाल कानपुर में अभी तक एक भी कोरोनावायरस के एक भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।इसके साथ ही कल्पना अर्पाटमेंट के लोग भी दहशत में आ गए है। फिलहाल इस मामले में कनिका के रिश्तेदार और अर्पाटमेंट के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

कल्पना टॉवर के लोग दहशत में हैं- कल्पना टॉवर में रहने वाले लोगों कोकोरोनावायरस का डर सता रहा है। कल्पना टॉवर में रहने वाले लोगों का कहना है कि पूरे अर्पाटमेंट को प्रशासन द्वारा आइसोलेट कराना चाहिए। यहां रहने सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण होना चाहिए। गृह प्रवेश की पूजा कराने वाले आर्चाय का कहना है कि कनिका कपूर कार्यक्रम में आई थीं। इस फंक्शन में 50 से 60 लोग थे। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कनिका कोरोनावायरस से ग्रसित हैं। अब मैं भी खुद को आइसोलेट करूंगा।

कनिका के मामा विपुल टंडन के घर पर काम करने वाली महिला बबली का कहना है कि एक हफ्ते पहले कनिका गृह प्रवेश में घर आई थीं। इसके बाद वो चली गई थीं। लेकिन उसके जाने के बाद घर पर सब कुछ नॉर्मल है। घर विपुल टंडल उनकी पत्नी , मां बेटी और बेटा रहता है। मां बुजुर्ग है मैने उनके बेटे को मास्क लगाए हुए देखा था। इसके अलावा मैने ज्यादा कुछ ध्यान नहीं दिया है।

डीएम ब्रह्मदेव तिवारी के मुताबिक जब सूचना मिली तो वहां पर मेडिकल टीम को भेजा गया है। पूरी बिल्डिंग को लाकडाउन कराया जा रहा है। हमें यह सूचना मिली है कि कनिका कपूर मात्र 4 घंटे रूकी हैं। इस संबंध में और भी डिटेल इकट्ठा की जा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है।

 

किसी भारतीय सेलिब्रिटी में संक्रमण का पहला मामला - बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सामने आए कोरोना के 4 नए मामलों में उनका केस भी शामिल हैं। कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। वे 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। यहां एक अपार्टमेंट में रुकीं और ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। अब स्वास्थ्य विभाग पार्टी में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रहा है। सभी की जांच की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें अलग रखा जाएगा।