प्रशासन की अनदेखी से नाराज आढतियो ने सब्जी फेककर जताया विरोध


                           सब्जी फेककर विरोध प्रदर्शन करते आढती।


फतेहपुर। लोधीगंज में कथित अवैध रूप से संचालित हो रही सब्जी मंण्डी को हटाये जाने के विरोध में आढतियों द्वारा सोमवार से मण्डी समिति परिसर में चलाये जा रहे धरना पदर्शन शुक्रवार को पांचवे दिन यथावत जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियो के अनदेखी से नाराज आढतियों ने अपनी-अपनी सब्जियो को फेककर विरोध प्रदर्शित किया।


            आढती संघ के बैनर तले चलाये जा रहे धरने को सम्बोधित करते हुये सुभाष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लोधीगंज में अवैध रूप से मण्डी का संचालन किया जा रहा हैं। इसके विरोध में स्थानीय प्रशासन के अलावा शासन से भी पत्राचार किया गया। लेकिन परिणाम शून्य निकलने पर काफी धन खर्चा करके मण्डी समिति में सचालित हो रही मण्डी में आढतियों व किसानों की समस्याओ का निराकरण न होने पर उन्हे धरना देने के  िलये मजबूर होना पडा है। उन्होने कहा कि किसानो की सब्जी न बिकने के कारण सड रही हैं। अवैध मण्डी में टैक्स न देने वाले व्यापारियो की शह पर मण्डी समिति में सब्जी खरीदने के लिये ग्राहक नही आ रहे है। जिससे आढतियो का आर्थिक नुकसान हो रहा है। आरोप लगाया कि वैध्य रूप से मण्डी समिति में व्यापार करने वालो का समिति के अधिकारी साथ नही दे रहे है। मांग की गयी कि अवैध मण्डी को बन्द करवाकर उनके स्टाफ को जब्त कराया जाये अन्यथा उनकी जमा राशि को वापस किया जाये। इस मौके पर सुधीर आर्या, प्रमोद कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार, महेन्द्र कुमार गुप्ता, सन्तोष, राजाराम कुशवाहा, बुद्धसेन, सोहनलाल, भिक्खू साहू, रामलखन लोधी आदि मौजूद रहे।