एम0 एस0 एम 0 ई0 फजल गंज कार्यालय के सभागार में महिला उद्यमियों की हुई हौसला अफ़ज़ाई


कानपुर नगर।  जिस काम को करने की एक महिला अगर ठान लेती है उनको पूर्ण करने के ही बाद दम लेती है,ऐसी   उधमी महिलाओं के  हौसले को सलाम । आज भारत सरकार ने महिलाओं को औधोगिक क्षेत्र में भी आगे बढाने के लिए विभिन्न सेक्टरों में  नई नई योजनाएं संचालित रही है। जिसमें उन्हें उद्योग तथा व्यापार करने के लिए कम व्याज दर पर  बहुत ही कम समय में आसानी से उन्हें ऋण देने के लिए  विभाग  द्वारा निरतंर कार्य किया जा  रहा है। जिसका उदाहरण इस सभागार में महिला उधमियों की बढ़ती संख्या बता रही है।उद्योग  बढाने का मूल मंत्र है कठिन परिश्रम ,दृण निश्चय, पक्का इरादा उधमी की पहना होती है यह उसके सफलता की कुंजीहोती है । उक्त बातें आज जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी महोदय ने एम0 एस0 एम 0 ई0 फजल गंज कार्यालय के सभागार में आयोजित महिला  उधमियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा ।उन्होंने कहा कि आज भारत सरकार द्वारा एम0 एस 0एम0   ई0 के माध्यम से महिलाओं को व युवाओं को  रोजगार  देने के उद्देश्य से विभिन्न सेक्टरों में कार्य कर रही है ।उन्होंने ने कहा कि  किसी भी उधमी में उद्योग लगाने के लिए  5 महत्त्वपूर्ण मूल मंत्र  होने चाहिए जिनमें  पहला भूमि, दूसरा श्रम जो उधम स्थापित करने के बाद लोगो को लगाना पड़ता है।तीसरा महत्वपूर्ण उपादान पूंजी  है जिसके लिए सरकार विभिन्न माध्यमो से ऋण के आधार पर आसानी से  उपलब्ध करा रही है। चौथा उस कार्य का सेटप तथा पांचवा महत्वपूर्ण है उधम, उधमी का महत्वपूर्ण अंग है यह होना चाहिए उसे  नई नई चीजों को सोचना उसके लिए रिश्क लेना ।आज उद्योग के लिए चुनोती है कि वो कैसे  कम मूल्य पर अच्छा प्रोडेक्ट तैयार कर अपने व्यवसाय को आसमान की ऊंचाइयों तक ले जाये  यह अति  महत्वपूर्ण है। सभी उधमियों को यह चाहिए कि अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने की नई नई रणनीति बनाते हुए कम लागत में उसकी उपयोगिता लोगो को मिले इस बात पर विशेष बल देना चाहिए । उन्होंने विभिन्न संगठनों द्वारा लगाई गए प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया ।