एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व यू पी कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मंगता गांव के पीड़ितों से मिला



 

कानपुर।  विगत 13 फरवरी को कानपुर देहात की मंगटा गांव में भीम शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए लोगो खास तौर पर महिलाए एवं बच्चे जिनको गम्भीर चोट आई है। जिसके बाद उनको उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवारों का कहना है। कि घटना में पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। गांव में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। महिलाओं का कहना है कि हमला करने वालो को राजनीतिक एवं सरकारी संगरक्षण प्राप्त है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में घायलों एवं उनके परिवारजनो से मिलने प्रतिनिधि मंडल उर्सला अस्पताल में मिले एवं उनको जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सचिव कनिष्क पांडेय, बरेली प्रभारी अभिनव तिवारी, नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा, के.के. तिवारी, अशोक धानवीक, इक़बाल अहमद,पार्षद लवी गंभीर, ममता तिवारी, राजेश सिंह, मुन्ना शुक्ला, आदि मौजूद रहे।