व्यापारी नेताओं ने की महिलाओं सुरक्षा की मांग

- व्यापारी नेताओं ने महिला आयोग की सदस्य से की चर्चा। 



गुरसहायगंज (कन्नौज)। युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री सहित अधिवक्ता ने महिला आयोग की सदस्या से मुलाकात कर महिलाओं की सुरक्षा एवं वर्तमान परिवेश पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा की महिलाएं आपातकाल में तुरंत डायल 112 एवं 1090 का प्रयोग कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं। 
बुधवार को जनपद मुख्यालय स्थित यूपीटी में महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव से उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, युवा प्रदेश मंत्री अमन हुसैन सिद्दीकी, अधिवक्ता आफताब हुसैन ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा की। बताया कि महिलाओें की सुरक्षा हाशिये पर पहुंच गई है। स्कूल कालेज जाने वाली छात्राओं से लेकर महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। अपराधियों में पुलिस व कानून का भय समाप्त हो गया। कडे कानून के साथ साथ इसे जमीनी स्तर पर लागू करने की भी जरूरत है। अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए, जिससे लोगों में कानून का भय बना रहे और अपराध करने से पहले अपराधी सौ बार सोंचे।