वृक्षों के अवैध कटान पर नहीं लग रही लगाम


चियासर में गिरा पड़ा हरा पेड़


गुरसहायगंज (कन्नौज)। एक ओर उच्चाधिकारी व जनप्रतिनिधि पौधरोपण कर धरती को हरा भरा रखने व पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे है। शासन व प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी हरे वृक्षों के कटान पर लगाम नहीं लग पा रही है। 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चियासर स्थित च्यवन आश्रम में खुलेआम वन अधिकारियों की सांठगांठ के चलते स्थानीय लोगों द्वारा हरे वृक्षों का कटान किया जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक पेडों को जेसीबी से गिराकर कटान जारी है। जिसे जानकर भी जिम्मेदार अंजान बने हुए है। स्थानीय लोगों ने शासन व प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जिससे हरे वृक्षों के अबैध कटान पर रोक लग सके।