सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही :अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर,आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने कानपुर के हैलट में भर्ती उन्नाव दुष्कर्म व आत्मदाह पीड़िता व परिजनों से मिलकर स्वास्थ व पुलिस कार्यवाही की जानकारी लेने के साथ ही आर्थिक मदद भी की।फतेहपुर पीड़िता से भी दोबारा मिलकर आर्थिक मदद की गई।प्रतिनिधि मण्डल के लोग तब भावुक हो गए जब एक ही कमरे में आमने सामने दोनों दुष्कर्म व अग्निकांड पीड़िताओं को जले शरीर के साथ ज़िंदगी मौत की जंग लड़ते देखा।साथ मौजूद महिलाओं ने चुनरी व रक्षा कवच देकर कहा कि बहन तुम्हारी रक्षा माँ करेंगी।प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष(व्या. स) व प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की आज उन्नाव और फतेहपुर की पीड़ित बेटियों की माताओं से मिलकर बेटियों का हाल जाना और पार्टी की तरफ से आर्थिक मदद भी की।अभिमन्यु ने बताया की उन्नाव पीड़िता की माँ पुलिस की कार्यवाही से बेहद असंतुष्ट थीं और उनको भय भी था।उन्नाव पीड़िता की माँ ने बताया की पुलिस के गैरजिम्मेदाराना रवैये की वजह से ही आज उनकी बेटी का ये हाल है।अभिमन्यु गुप्ता ने उनको आश्वासन दिया कि पूरी रिपोर्ट आज ही सपा हाई कमान को भेज दी जाएगी।दोनों मुद्दे सदन में जोरदारी से उठाए जाएंगे जिससे कि बेटियों को न्याय मिले।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की पहले ही फतेहपुर की घटना से सब भयंकर रोष में हैं और अब उन्नाव की घटना ने तो आक्रोश कई गुना बढ़ा दिया है।प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की सरकार को हर पल याद कर रही है।कानपुर के लोग रोज़ अखबार में ये सब पढ़कर भयंकर तनाव में हैं।दुष्कर्म के बाद जलना या जलाना रोज़ की बात हो गई है।अभिमन्यु ने कहा कि फतेहपुर व उन्नाव पीड़िताओं की हालत बेहद नाजुक है।इस वक़्त दवा और दुआ दोनों की ज़रूरत है।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि प्रान्तीय व्यापार मंडल की महिला अध्यक्ष पूजा बंसल ने  कानपुर वासियों की तरफ से दोनों माताओं को मन्नत मांगी माता की चुनरी और रक्षा कवच भी दिया जिसको की दोनों माताओं ने भावुक होकर अपनी बेटियों के बगल में रख दिया।माहौल बेहद भावुक था और दोनों माताएं महिला अध्यक्ष पूजा बंसल के कंधों कर फ़ूट फ़ूट कर रोती हुई बोलीं की हमारी बेटी बचा लो।अभिमन्यु गुप्ता ने दोनों माताओं को आश्वासन दिया की समाजवादी पार्टी कोई भी कमी नहीं आने देगी और अंत तक साथ देगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का निर्देश है की दोनों परिवारों को कोई आर्थिक समस्या न हो।अभिमन्यु ने बताया की आज उन्नाव व दोबारा फतेहपुर पीड़िता परिवार को आर्थिक सहयोग दिया गया है और आगे भी जहां ज़रूरत पड़ेगी आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।धन की कमी को दोनों पीड़िताओं के इलाज में  हमसब अवरोध नहीं बनने देंगे। उन्नाव मामले में सरकार और पुलिस को ज़िम्मेदार ठहराते हुए अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि उन्नाव में दुष्कर्म के मुकदमे के बाद भी आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में न लिए जाने से महिला मानसिक रूप से टूट गई।इस बीच कोर्ट से आरोपियों ने स्टे ले लिया।पुलिस की संवेदनहीनता से आहत होकर युवती को आत्मदाह जैसा दिल दहलाने वाला कदम उठाना पड़ा।अगर पुलिस सही समय पे कार्यवाही कर लेती तो ये हालात न होते। मौजूदा सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बेटी बचाओ का नारा बेटी जलाओ में तब्दील हो चुका है।प्रान्तीय व्यापार मण्डल की महिला अध्यक्ष पूजा बंसल ने कहा कि कानपुर की हर महिला इन दोनों बेटियों के साथ है।कानपुर इन दोनों बेटियों को आंच नहीं आने देगा।कानपुर हमेशा साथ देना जानता है इसलिए मन्नत मांगी चुनरी और रक्षा कवच देकर दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई है।प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय बिसवारी ने माताओं के हाथ में आर्थिक सहयोग दिया।अभिमन्यु गुप्ता,संजय बिस्वारी, पूजा बंसल,शेषणाथ यादव, हरिओम शर्मा,राम प्रकाश तिवारी,गौरव बकसारिया,राम गोपाल यादव,अंकुर गुप्ता आदि लोग रहे।