प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा का कानपुर दौरा, सिविल डिफेंस वार्डेनों को दी नसीहत
कानपुर । नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) की जनपद में चल रही कार्य योजनाओं को परखने बुधवार प्रमुख सचिव राजन शुक्ल मुख्य कार्यालय पहुंचे। फूलबाग स्थित मुख्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक सहित वार्डेन की बैठक ली और नागरिक सुरक्षा के कामकाज की समीक्षा की। 
नागरिक सुरक्षा प्रमुख सचिव राजन शुक्ला बुधवार को कानपुर पहुंचे। यहां पर वह फूलबाग स्थित सिविल डिफेंस के मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिकी से सिविल डिफेंस के कामकाज को लेकर कार्यालय में उपस्थित व्यवस्थाओं को देखा और उपस्थित उपनियंत्रक कश्मीर सिंह से कार्यशैली को लेकर सवाल किए। उपनियंत्रक द्वारा प्रमुख सचिव के सवालों को उत्तर देते हुए प्रयोग में आने वाले उपकरण की रख रखाव की जानकारी की। प्रमुख सचिव सिविल डिफेंस के कामकाज से संतुष्ट दिखे। यहां पर बैठक के दौरान नागरिक सुरक्षा के प्रमुख सचिव ने वार्डेन की आने वाली शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। आगे से किसी भी प्रकार की शिकायत मिली तो सम्बंधित के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान चीफ वार्डन दिनेश कुमार कटियार, डिप्टी चीफ वार्डन रोहित, आशीष वाजपई, आलोक मालवीय, नरेश भक्तानी व विभाग व प्रखण्ड के सभी अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहें।