प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभिनव तिवारी को बनाया बरेली मंडल का प्रभारी

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा समस्त प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लु' के निर्देश पर विभिन्न फ्रंटल संगठनों /विभागों भारतीय युवा कांग्रेस , भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, प्रोफेशनल कांग्रेस एवम डाटा एनालिटिकल डिपार्टमेंट के निर्माण एवं उनके पदाधिकारियो के साथ समन्वयक/पर्वेक्षक के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमिटी से मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई, इसी संदर्भ में कानपुर से युवाओ के प्रेरणाश्रोत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव तिवारी को बरेली मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया।  बरेली मंडल के अंतर्गत आने वाले जिले बरेली बदायू  पीलीभीत एवं शाहजहांपुर जैसे प्रभावशाली ज़िलों का प्रभार अभिनव तिवारी को सौंपा गया। निर्धारित जिलो में कांग्रेस पार्टी की ओर युवाओ को आकर्षित करने और युवा फ्रंटल संगठनों भारतीय युवा कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, प्रोफेशनल कांग्रेस एवं डाटा एनालिटिकल डिपार्टमेंट को और मजबूती प्रदान करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।