प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमें वापस लिये जाने की मांग

- सीएए व एनआरसी पर निरंतर संघर्ष करने का लिया संकल्प



=====  बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय =====


फतेहपुर। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांगे्रसियों पर दर्ज मुकदमें को वापस लिये जाने की जहां मांग उठायी गयी। वहीं सीएए व एनआरसी पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। बैठक में कांग्रेसियों ने झारखण्ड में मिली ऐतिहासिक जीत पर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।


जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में आयोजित की गयी। बैठक में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति पर नाराजगी का इजहार किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाये। उन्होने कहा कि आन्दोलन निरंतर जारी रहेगा। बैठक में वक्ताओं ने सीएए व एनआरसी को विघटनकारी करार देते हुए इस काले प्राविधानों के विरूद्ध निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक से पूर्व झारखण्ड के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को मिले पूर्ण बहुमत पर खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कांगे्रसियों ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आजिज आकर जनता से उसे कुर्सी से उतार दिया है। उन्होने कहा कि अब कांग्रेस का समय आ रहा है। शीघ्र ही पूरे देश में एक बार फिर से कांगे्रस का परचम फहरेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के बैंक ड्राप बैनर का वरिष्ठ कांग्रेसजन संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी व श्रवण कुमार गौड़ ने अनावरण किया। इस मौके पर उदित नारायण अवस्थी, आशीष गौड़ अरूण कुमार, वीरेन्द्र गुप्ता, विनय तिवारी, शिवाकांत तिवारी, मनोज घायल, रिक्की सरदार, अशोक दुबे, वीरेन्द्र चैहान, शिखर, वलय बाजपेयी, कमल मिश्रा, हेमलता पटेल, हुसैन, रेहान, अल्तमश आदि मौजूद रहे।