किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन 

- डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन 



                                 ===== कलेक्ट्रेट पोर्टिको पर प्रदर्शन करते शहर कांग्रेसी ======


फतेहपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात राज्यपाल को सम्बोधित ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर सभी मांगों का शीघ्र निराकरण कराये जाने की आवाज बुलन्द की। 
शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और गले में प्याज की माला डालकर जोरदार प्रदर्शन किया। तत्पश्चात उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि गन्ना किसानों को राहत देने के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रूपये किया जाये तथा बकाये गन्ने का मूल्य का भुगतान किया जाये। किसानों द्वारा पराली जलाने के बाद दर्ज किये गये मुकदमें वापस लिये जायें। सरकार द्वारा पराली का निस्तारण किया जाये। धान क्रय केन्द्रों पर हो रही घटतौली बंद की जाये, क्रय केन्द्रों से दलालों एवं बिचैलियों को बाहर किया जाये। नहरों की सिल्ट सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति बंद की जाये, टेल तक पानी पहुंचाया जाये। किसान सम्मान योजना निधि की योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इस योजना का लाभ किसानों को अवश्य दिलाया जाना चाहिए। आवारा जानवरों से चैपट हो रही फसलों को बचाया जाये। किसानों को समय से खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाये। खखरेरू थाना क्षेत्र की ग्राम किशनदासपुर में हुयी लूट तथा धाता थाना क्षेत्र के ग्राम खरसेड़ला में हुयी हत्या व खागा कोतवाली के अन्तर्गत हुयी हत्या का शीघ्र खुलासा किया जाये। आसमान छूती प्याज की कीमतों को तत्काल कम किया जाये। विद्युत कनेक्शन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली बंद की जाये तथा ग्राम प्रधान व शहर में शौचालयों, कालोनी में की जा रही उगाही तत्काल बंद करायी जाये। शहर कांग्रेसियों ने इन सभी मांगों को शीघ्र पूरा किये जाने की आवाज उठायी। इस मौके पर पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल, ओम प्रकाश कोरी, राजकुमार मौर्या, ओम प्रकाश गिहार, अभय कुमार, कैलाश द्विवेदी, शेख एजाज अहमद, शेख जावेद अहमद, एहतेशाम अली, महेश द्विवेदी, पं0 रामनरेश महाराज, रमेश द्विवेदी, रमेश चन्द्र शास्त्री, डा0 अमित मिश्रा नीटू, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, बृजेश मिश्रा, चैधरी मोईन राईन, औसाफ अहमद, सै0 शहाब अली, जिया उद्दीन, पीयूष दीक्षित, मो0 सूफियान अंसारी, निजाम उद्दीन, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, मणि प्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे। उधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में भी कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर उक्त मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें सभी मांगों का शीघ्र निराकरण कराये जाने की मांग की गयी। इस मौके पर भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।