केक काटकर मनाया प्रसपा - महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा का 54 वां जन्मदिवस

 

कानपुर ,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) महिला सभा ने आज अपनी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शम्मी वोहरा का 54 वां जन्मदिन कल्याणपुर इंदिरा नगर रोड पर कन्हैया भाटिया की आढ़त पर केक काटकर के मनाया ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री  शिव कुमार बेरिया  वअकबरपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे चौधरी महेंद्र सिंह यादव जी ने कहा की विषम परिस्थितियों में संघर्ष के लिए जाने जाने वाली महिला  सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शम्मी वोहरा का नाम संघर्ष करने वाली महिला नेताओं की अग्रिम पंक्ति में लिया जाता है लगभग 34 वर्ष से समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम उन्होंने समाजवादी  विचारधारा के सबसे वरिष्ठ नेता माननीय मुलायम सिंह यादव जी व  माननीय शिवपाल सिंह यादव जी के सानिध्य में शुरू किया इसके उपरांत उन्होंने समाजवादी परिवार में विघटन होने पर जमीनी नेता शिवपाल सिंह यादव जी का साथ और आशीर्वाद प्राप्त कर के पूरे प्रदेश में महिला सभा की इकाइयां स्थापित की ।अपने सौम्य स्वभाव और गंभीर विषयों पर चिंतन करने के उपरांत उन्होंने कानपुर नगर में महिलाओं की एक बड़ी फौज जिला अध्यक्ष मोना गौतम और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0शालिनी यादव के साथ में खड़े करने का  काम किया जिसका श्रेय उन्हीं को जाता है।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर (ग्रामीण) के समस्त पदाधिकारियों में पूरे जोर-शोर से श्रीमती शम्मी वोहरा जी का जन्मदिन मनाया एवं गरीबों में फल और मिठाई बाटी इसके उपरांत केक काटा गया उनके दीर्घायु होने को कामना की गई!इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया जी, अकबरपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह यादव, प्रसपा प्रबुद्ध सभा के राष्ट्रीय महासचिव पं गोविंद त्रिपाठी स्वामी, प्रसपा किसान सभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजू ठाकुर, जिला अध्यक्ष कानपुर नगर (ग्रामीण), विनोद प्रजापति, नगर अध्यक्ष आशीष चौबे, मीडिया प्रभारी /प्रवक्ता सचिन वोहरा, कन्हैया गुप्ता, डॉक्टर शालिनी सिंह प्रदेश  उपाध्यक्ष ,आरती अजमानी प्रदेश  महासचिव ,गीता गुप्ता प्रदेश सचिव ,मोना गौतम जिला अध्यक्ष, गीता गुप्ता प्रमुख महासचिव जिला, अनुराधा सिंह, अंजू सिंह, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति अमित कठेरिया, महासचिव प्रशांत बांगला , शिव कुमार प्रजापति कृष्णा गौतम, पूजा मौर्य, लोहिया वाहिनी कानपुर (ग्रामीण)  जिला अध्यक्ष आनंद शुक्ला, राजू खन्ना, पूर्व प्रदेश सचिव अमित यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पंकज बाथम, जमील अहमद , यू जनसभा कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष राजपाल यादव, राम बहादुर पासवान आदि मौजूद रहे!