कानपुर महोत्सव में शहर की संस्कृति देखने को मिलेगी

कानपुर नगर। शास्त्री नगर बड़ा सेंटर पार्क में 26 जनवरी 2020 से 2 फरवरी तक कानपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम होंगे । जिसके माध्यम से कानपुर शहर की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। यह जानकारी कानपुर महोत्सव के आयोजक विजय सिंह मर्तोलिया ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 8 दिन चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हुए हैं। एक शाम शहीदों के नाम एक शाम कानपुर पुलिस के नाम समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित करना गत वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम के 10 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जो अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करते हैं। महा उत्सव प्रांगण में सैकड़ों दुकानें लगाई जा रही हैं। जिसके माध्यम से व्यापार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। शहर में निर्मित तमाम उत्पादों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। जो आज देश ही नहीं दुनिया में भी प्रचलित है। फिल्मी दुनिया में कानपुर शहर का नाम रोशन करने वाले शहर के कलाकारों को कानपुर महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। और उनके प्रोग्राम भी यहां होंगे। बच्चों महिलाओं और हर वर्ग के स्वास्थ मनोरंजन के लिए तमाम तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिदिन होंगी। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को इस महोत्सव से जोड़ा जा सके। कानपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया वह टीम अपना कार्य युद्ध स्तर पर कर रही हैं।