जामिया नदवा अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

कानपुर, जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण महिला अध्यक्ष उषा रानी कोरी की अध्यक्षता में रावतपुर गोल चौराहा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास जामिया नदवा अलीगढ़ विश्वविद्यालयों के छात्रों पर दिल्ली पुलिस की बर्बरता व भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा नीति मोदी सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि काम है कि देश में अमन शांति सौहार्द के साथ शासन चलाना और संविधान की रक्षा करते हुए संविधान सम्मत काम करना लेकिन भाजपा सरकार ने देश व देशवासियों पर ही हमला बोल दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अब चुप नहीं बैठेंगे हर जन विरोधी नीतियों का सदन से सड़क पर विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण की अध्यक्षता उषा रानी गोरी ने कहा कि मोदी सरकार स्वयं हिंसा व बंटवारे की जननी बन गई है इस सरकार ने देश को नफरत की अधी खाई में धकेल दिया है तथा युवाओं के भविष्य को आग की भट्टी में झुलसा दिया है सरकार में बैठे हुक्मरान जब हिंसा करवाएं संविधान पर करें देश के युवाओं को बेरहमी से पीटवाये और कानून की धज्जियां उड़ाए तो फिर देश कैसे चलेगा कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इन कुकुर्तियों का सदन से सड़क पर विरोध करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर के कांग्रेसजन विश्वविद्यालय नदवा अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों पर दिल्ली पुलिस की बर्बरता की घोर निंदा करते हैं और भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इंडिया गेट पर सांकेतिक धरने पर बैठने का पुरजोर समर्थन करते हैं।धरने का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र चंचल कुशवाहा ने किया। करने में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता पवन गुप्ता मदन गोपाल  तोफेल अहमद खान स्वामीनाथ गिरी श्याम देव सिंह राजू कश्यप सुजीत यादव राम अवतार कुरील अनुराग पाल अजय यादव आरएन सिंह निहाल अहमद निषाद निषाद निसार अहमद रमेश श्रीवास्तव गोविंद कश्यप रंजीत शर्मा वीके सिंह राकेश शुक्ला अरशद आदि लोग मौजूद रहे।