इस्लामी बहनों के लिए सीरतुन नबी के उनवान पर इस्लामी क्विज आयोजित

कानपुर 2 / दिसम्बर- जामिया अशरफुल बनात (निसवां) गद्दियाना के खदीजतुल कुबरा हाल में मौलाना मो. हाशिम अशरफ़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इण्डिया गरीब नवाज़ कौन्सिल की अध्यक्षता में इस्लामी बहनों के लिए सीरतुन नबी के उनवान पर इस्लामी क्विज (इनामी मुकाबला ) का शानदार तरीके से एहतमाम किया गया | जिस में जामिया की छात्राओं समेत शहर के दर्जनों स्कूलो और मदरसों की छात्राओं ने हिस्सा लिया | छात्रा सुगरा बीबी  प्रोग्राम का संचालन कर रही थीं उनहोंने लगभग सौ से जियादा सवालात किये | पैरेंट्स और शरीक इस्लामी बहनों को पैगम्बरे इस्लाम की सीरत की जानकारी दी और उसके हुसूल पर उभारने के लिए उन से भी सवालात किये | सब से ज्यादा सही जवाब देने वाले ग्रूप D को फर्स्ट प्राइज दिया गया | सेकेण्ड प्राइज ग्रूप A और थर्ड प्राइज ग्रूप C को दिया गया | जिन सवालों के जवाब ग्रूप न दे सके छात्रा सुगरा बीबी ने दिए, इसलिए उनको शील्ड से नवाज़ा गया |


इस अवसर पर तक़रीर करते हुए आलिमा सबा खातून ने कहा इल्म बहुत कीमती दौलत है वह खर्च करने से घटती नहीं बल्कि बढ़ती है न चोर चोरी कर सकता है न पानी बहा सकता है न आग जला सकती है न रिश्तेदार बाँट सकते हैं इस्लाम ने उसे हासिल करने को ज़रूरी करार दिया है |


आलिमा सादिका अलीमी ने कहा पैगम्बरे इस्लाम ने फ़रमाया जो इल्म हासिल करने के लिए सफ़र करे अल्लाह उसे जन्नत के रस्ते पर लगा देता है पैगम्बरे इस्लाम पर गारे हिरा में पहली वही इकरा (पढ़िए ) नाजिल हुई | वह इल्म के मुताल्लिक थी | उन्होंने इल्म हासिल करने पर जोर दिया | आलिमा अफ्शार नईम ने नसीहत करते हुए कहा इल्म उस वक़्त तक हासिल नहीं हो सकता जब तक कड़ी मेहनत न कि जाये | सुस्ती,काहली और दोस्ती इल्म हासिल करने में सब से जियादा रुकावट पैदा करती हैं  | सुस्ती ,दोस्ती कामयाब लोगों को भी नाकाम बना देती है |ज़ोहर की नमाज़ जल्सागाह में अदा की गयी मोहतरमा मोहसिना बाजी के हाथों कामयाब छात्राओं को इनाम बांटे गए |


इससे पूर्व कुरान मजीद की तिलावत से आलिमा शिफा फातिमा ने जलसे का आगाज़ किया | आलिमा शाइस्ता बानो,फरहीन फ़ातिमा,सना सिद्दीक़ी,लष्करा हुसैन ने हम्द व् नातें पढ़ी सलाम और दुआ पर जलसा ख़त्म हुआ | और तबर्रुक बाँटा गया |  भारी तादाद में महिलाएं परदे के साथ उपस्तिथ रहीं।