देश की बेटियों के लिए पुष्पांजलि

कानपुर । 16 दिसंबर 2012 का वह दिन जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। और उसके न्याय के लिए पूरा देश सड़कों पर उतर आया था। उसी निर्भया की सातवीं बरसी पर इस बार निर्भया ज्योति ट्रस्ट के तत्वाधान में देश की बेटी की याद में निर्भया चेतना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी निर्भया ज्योति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दी वार्ता कर दी। पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हुए 7 साल पहले हुई निर्भया कांड की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया था। समाज में फैल रही महिला महिला हिंसा और अवचेतना को मिटाने के लिए निर्भया की मां ने इस निर्भया ज्योति ट्रस्ट का निर्माण किया है। इस संस्था का उद्देश्य है कि, महिला हिंसा के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने और पीड़िताओ को उचित न्याय और सहायता दिलाने का कार्य करना यह संस्था करती आ रही है। निर्भया के सातवीं बरसी के अवसर पर 15 दिसंबर को कारगिल पार्क में निर्भया चेतना दिवस का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। जहां देश की बेटी को नमन करते हुए उसे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और साथ ही महिला हिंसा के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के लिए और पीड़िताओ को उचित न्याय दिलाने का संकल्प भी संस्था द्वारा दिलाया जाएगा। महिलाओ और बेटियों के साथ हो रही आये दिन ऐसी घटनाओं को लेकर समाज के लोगों को महिलाओ की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। मिथिलेश गुप्ता प्रदेश महामंत्री पी आई ए, डॉ अमित मिश्रा फिजियोथैरेपिस्ट ,अनुप्रिया निर्भया ज्योति ट्रस्ट सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।