सिंचाई संघ की नवमनोनीत कार्यकारिणी घोषित 

फतेहपुर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें चैदह पदाधिकारियों के साथ-साथ सोलह कर्मचारियों को सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। 
गुरूवार को सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव व मंत्री राम मिलन पाण्डेय ने विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला इकाई का गठन किया। जिसमें रमेश चन्द्र पाण्डेय संरक्षक, रामसुहावन सहायक संरक्षक, अखिलेश कुमार द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह संठन मंत्री, बाबू राम संयुक्त मंत्री, धर्मपाल उपाध्यक्ष प्रथम उपखण्ड, रामसरन मंत्री प्रथम उपखण्ड, तौफीक अहमद उपाध्यक्ष द्वितीय उपखण्ड, मो0 सुहैल मंत्री द्वितीय उपखण्ड, राम बाबू उपाध्यक्ष तृतीय उपखण्ड, जिशान अनवर मंत्री तृतीय उपखण्ड, संतलाल उपाध्यक्ष चतुर्थ उपखण्ड व प्रमोद कुमार को मंत्री चतुर्थ उपखण्ड बनाया गया। सदस्य कार्यकारिणी में प्रथम उपखण्ड में लोकनाथ द्विवेदी, सुरेश सिंह गौर, ज्ञानदेव शुक्ला, राजनारायण, बृजेन्द्र कुमार शुक्ला, मनीष कुमार मिश्रा, सुरेश चन्द्र, महेन्द्र, द्वितीय उपखण्ड में मो0 अकील खां, अशोक कुमार, मो0 खालिद हाशमी, मो0 मोहसिन खान, तृतीय उपखण्ड में आनन्दजीत, गणेशदत्त चतुर्वेदी, उमेश व हरिशंकर तिवारी को नामित किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।