शहीद वीर अब्दुल हमीद यूथ के पदाधिकारी ने किया सम्मानित

कानपुर, शहीद वीर अब्दुल हमीद यूथ सोशल वेलफेयर अर्गनाइजेशन के अध्यक्ष डा0 निसार अहमद सिददीकी के.नेतृत्व में पिछले गणेश महोत्सव, बकरीद, मुहर्रम, दशहरा, दीपावली, त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने,व अयोध्या प्रकरण मे उच्चतम न्यायालय द्वारा दीए गये निर्णय को अमन शान्ति के साथ सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में अहम भूमिका निभाने के लिए सी ओ कल्यानपुर अजय कुमार व एस एच ओ अश्विनी कुमार पाडेय. चौकी इंचार्ज रावतपुर पंकज मिश्रा, आवास विकास चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र ,व क्राइम इंस्पेक्टर गंगाधर  बुके देकर सम्मानित किया ,और धन्यवाद दिया उन्होंने भी अर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों व S10, सिविल डिफेंस, व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को पुलिस के  सहयोग लिए आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर मुख्य रूप से डा0निसार अहमद सिददीकी, एड0डा0मजीद अहमद, अब्दुल कलीम राजू, एनुल हक, सैयद नवाब अली, अनवर आलम, हमीद खान, मिथलेश गुप्ता, मुस्लिम आजाद, अब्दुल हमीद, अयोध्या नाथ मिश्रा, वकील पहलवान, नफीस अहमद, मो.राशिद, उत्कर्ष गुप्ता,  इजहार अहमद बचऊ,अहमद रजा,फजलूरहमान,जाकिर हुसैन,जुगनू बरकाती,राधे श्याम सिंह,आदि लोग शामिल रहे!