लोक जनशक्ति पार्टी का मनाया 20 वां स्थापना दिवस 

- चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा-अशरफ



पार्टी के स्थापना दिवस पर केकट काटते प्रदेश महासचिव अशरफ खान।  


फतेहपुर। लोक जनशक्ति पार्टी का 20 वां स्थापना दिवस प्रदेश महासचिव के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जहां एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया वहीं युवा शक्ति चिराग पासवान के हाथों पार्टी की कमान सौंपे जाने का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिले में भी संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गयी। 
शहर के इमामगंज मुहल्ला स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अशरफ खान के आवास पर पार्टी का 20 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सर्वप्रथम केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव श्री खान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के नेतृत्व में पार्टी ने दिनों दिन तरक्की की है। प्रदेश के सभी जिलों में भी संगठन को मजबूती प्रदान किये जाने के लिए प्रदेश नेतृत्व लगातार समीक्षा कर रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पार्टी को अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अपने पुत्र युवा शक्ति चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को बड़ी संख्या में युवाओं का साथ मिलेगा और आगे चलकर प्रदेश में सरकार बनवाने में लोजपा की अहम भूमिका होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निहाल अहमद, नवीन दीक्षित, पवन श्रीवास्तव, वसीम खान, शफीक राईन, सलमान उर्फ शाहनवाज, तबरेज, रतनेश पासवान, सईद अहमद उर्फ बब्लू, पप्पू, इमरान, आजाद हुसैन, मुर्तजा, पुष्कर सिंह, कफील अहमद आदि मौजूद रहे।