इंटक ने संविधान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन!




News 06, photo no.0486

कानपुर, आवाज विकास केशव पुरम स्थित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के कैंप कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इस मौके पर ट्रेड यूनियन के नेताओं की विचार गोष्ठी  हुई! जिसमें आए हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने गोष्ठी का शुभारंभ संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके प्रारंभ किया। विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र  प्रसाद को सौंपा गया था मौजूदा समय में भाजपा सरकार संविधान की मूल भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है सभी सदनों में जन समस्याओं के साथ ही संविधान की गरिमा बनाए रखने और हमले पर भी चर्चा होनी चाहिए 70 साल पहले भारत के संविधान को आत्मार्पित किया गया था इसके निर्माण में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा था इसमें कुछ ऐसी ही स्थिति है जब सत्तारूढ़ भाजपा सरकार संविधान की मूल भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार अपने स्वार्थ साधान इसके प्रावधानों को इस्तेमाल कर रही है नागरिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की जो व्यवस्था थी उनका सरकार पर कारपोरेट हावी है आए हुए तमाम इंटर के नेताओं ने संविधान दिवस पर अपने विचार रखे। गोष्टी के दौरान इंटक के राष्ट्रीय महासचिव केके तिवारी प्रदेश अध्यक्ष श्याम देव सिंह प्रदेश महासचिव एस0एस0भदौरिया अनिल सिंह विशाल त्रिपाठी ज्योति शुक्ला, बबलू यादव सत्येंद्र पादरी श्रीवास्तव मुशर्रफ अली स्नेह लता लाल दीपिका कपूर अभिषेक सिंह सिंगर आदि लोग मौजूद रहे।