एसएसपी, पुलिस अधीक्षक एवं एस पी सिटी ने  संभ्रात नागरिकों का फूल माला पहना प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

कानपुर . थाना छावनी में आयोजित  एस 10 संभ्रांत नागरिकों कें सम्मान समारोह में जनता पुलिस मित्र की मिसाल देखते बनतीं थीं ।एस एस पी अनन्त देव तिवारी के नेतृत्व में अपनी सक्रिय कुशल कार्यशैली कें लिये चिर परिचित पुलिस अधीक्षक प्रज्ञान विजय त्रिपाठी ने अयोध्या मंदिर कें सम्बन्ध में न्यायलय का  निर्णय आने के बाद शहर में अमन चेन बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने वालों की प्रशंसा की गई।

इसी क्रम में रोशन गुप्ता अनुराग साहू ज्ञानेन्द्र विश्नोई आशीष मिश्रा विनीत गोयनका संतोष गुप्ता मुकुल वर्मा अतुल दिवेदी  अनुराग बलुजा राजे गुप्ता आमोद त्रिपाठी महबूब आलम सुरेन्द्र गुप्ता श्रवण गुप्ता को प्रशासन की मदद करने कें लिये पुलिस अधीक्षक प्रज्ञान विजय त्रिपाठी व समस्त सर्किल सी ओ इंस्पेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राम मंदिर अयोध्या निर्णय आने से पहले तथा बाद में हिन्दू मुस्लिम एकता के लिये साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में तन मन लगन से जिस प्रकार से प्रशासन का सहयोग किया। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इसी क्रम में सभी का होशला बढ़ाने कें लिये फूल माला प्रशस्ति पत्र देकर जल पान के साथ जनता पुलिस मित्र एकता को एक अनूठी संजीवनी दी जिसे सभी ने सराहा

इस मौके पर सी ओ आर के चतुर्वेदी श्वेता यादव सूर्यपाल सिंह .इंस्पेक्टर बी एस भाटी संतोष अवस्थी अनुपम सिंह आर एस सलूजा अविनाश चन्द्रा मनीष सिंह संजीव दीक्षित जितेन्द्र   शिवकुमार अतिन त्रिपाठी जानेसार हाजी धर्मेन्द्र राज कुमार आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।