एक दर्जन लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर कांग्रेस में जताई आस्था


                                पार्टी में शामिल होने वालों को सदस्यता दिलाते जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय। 


फतेहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के नये जिलाध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश सचिव राकेश प्रजापति ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के काम शुरू कर दिये हैं। प्रदेश सचिव की प्रेरणा से विभिन्न दलों को छोड़कर आये लगभग एक दर्जन लोगों को कांग्रेस की जहां सदस्यता ग्रहण करायी गयी। वहीं उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। आहवान किया गया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान करनी है। जिससे प्रदेश में पार्टी का भविष्य सुनहरा हो सके। 
कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश प्रजापति की प्रेरणा से भाजपा के महामंत्री अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ संजय पासवान, बसपा के मनीराम निषाद, कामता प्रसाद पाल, सपा के राम कुमार, डा0 शिवनन्दन सिंह प्रजापति, योगेश पाल, श्रवण कुमार, गया प्रसादप्रजापति, रामनरेश पाल अमौली, आलोक कुमार पाल तेलियानी, बृजलाल पासवान, राम विशाल गौतम ने अपनी-अपनी पार्टी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस में आस्था जतायी। जिला कांग्रेस कार्यालय में एक भव्य समारोह के बीच दूसरे दलों को छोड़कर आये लोगों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करना है। जिससे आने वाले चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलायी जा सके। उन्होने कहा कि कांग्रेस का सिपाही गांव-गांव गली-गली जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियां बताने का प्रयास करें। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, सीताराम प्रजापति, उदित नारायण अवस्थी, आशीष गौड़ एडवोकेट, शिवाकांत तिवारी, मोहसिन खान, पंकज गोतम, अशोक द्विवेदी, वीरेन्द्र गुप्ता सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।