प्रैग्मा पब्लिक स्कूल के तत्वधान में गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई


कानपुर। आज दिनांक 23 अक्टूबर 2019 को प्रैग्मा पब्लिक स्कूल के तत्वधान में राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर गांधी संकल्प यात्रा दोपहर 12.00 बजे निकाली गई जिसमें 'अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले एवं दुर्गा प्रसाद गुप्ता वार्ड 63 के पार्षद' द्वारा महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर शुरुआत की गई।  इस मौके पर 'क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले' द्वारा प्रैग्मा पब्लिक स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए संकल्प दिलवाया कि राष्ट्रहित में पॉलिथीन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहेंगे और पॉलिथीन का बहिष्कार करने का संकल्प लिया साथ ही गांधी जी को याद करते हुए सभी बच्चों को एवं क्षेत्रवासियों को अपने आसपास पेड़ लगाने एवं स्वच्छ वातावरण रखने का भी संकल्प दिलवाया और साफ सफाई करने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही 'वार्ड 63 के पार्षद दुर्गा प्रसाद गुप्ता' ने लोगों को गांधी जयंती शताब्दी पर लोगों को बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं गांधीजी के पद चिन्हों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया और गांधी जी के किए गए उपलब्धियों एवं राष्ट्रपिता बने सच्चाई के बारे में बच्चों को अवगत करवाया।


इस मौके पर 'प्रैग्मा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सतीश चंद गुप्ता' ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं दुर्गा प्रसाद गुप्ता पार्षद का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया और गांधी जी के किए गए कार्यों के बारे में बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के टीचर क्षेत्रवासियों एवं बच्चों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।


इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले वार्ड 63 के पार्षद दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रेमा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सतीश चंद गुप्ता प्रधानाचार्य प्रियंका बाजपेई शिक्षिका रचना शुक्ला सृष्टि सिंह दीप्ति त्रिपाठी कोमल अवस्थी ममता रेलवे चाइल्ड लाइन संबंधित धर्मेंद्र कुमार ओझा क्षेत्रीय लोक एवं स्कूल के लगभग 500 से अधिक बच्चे मौजूद रहे।