मलिन बस्ती में व्याप्त गंदगी दूर कराने के लिए कांग्रेसियों का धरना

कानपुर। गोविन्द नगर के शास्त्री नगर क्षे़त्र में स्थित मलिन बस्ती में व्याप्त गंदगी से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ और नेताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है। मलिन बस्ती में रह रहे लोगों को भीषण गंदगी में अपना जीवन यापन का करना पड रहा है जिससे वहंा के लोग बीमारियों का शिकार भी हो रहे है। कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने आज नगर निगम व प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए घरना देकर विरोध प्रकट किया। 
इन्दिरा नेहरू मलिन बस्ती जो कि शास्त्री नगर क्षेत्र में शायद सबसे बडी मलिन बस्ती मानी जाती है। कांगे्रस पार्टी की मजदूर संघ इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंटक नेता विजय सिंह मर्तोलिया व गोविन्द नगर से पार्टी की उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर के साथ वहां के क्षेत्र वासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द ही व्याप्त गंदगी को दूर कराने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को निकम्मा बताते हुए जोरदार नारेबाजी भी की। मलिन बस्ती में व्याप्त गंदगी के विरोध में इंटक नेता व पार्टी की उम्मीदवार ने क्षेत्र का निरीक्षण कर उसे जल्द ही दूर कराने की मांग की।
इंटक नेता विजय सिंह मर्तोलिया ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सबसे बडी समस्या जलभरव की है जिसे दूर करने के लिए जलविभाग को आगे आना होगा। वहीं करिश्मा ने कहा कि मलिन बस्ती में स्वास्थ्य केन्द्र अस्थायी तौर पर स्थापित किए जाएं जिससे लोगों को रोगमुक्त रखा जा सके। कायकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो वह प्रदेश सरकार के खिलाफ सडकों पर उतरकर आन्दोलन करने को विवश हो जाएंगे। धरने में मुख्य रूप् से विजय सिंह मर्तोलिया नरेन्द्र चंचल कुशवाहा मिन्टू बाजपेयी तफैल अहमद विवेक पान्डेय शानू सक्सेना विवेक श्रीवस्तव दयाशंकर अंकुर अमित अमन सुमित अनिल सिंह और अमरनाथ आदि मौजूद रहे।