जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

कानपुर। समस्त ग्राम पंचायतों में विगत वर्षों में कराए गए। विकास कार्यों के विषय में बोर्ड लगाया जाए। किस योजना के तहत गांव में कौन सा कार्य कराया गया। गांव में कराए गए, विकास कार्यों की जांच जिला पंचायती राज अधिकारी अपने स्तर से कराकर रिपोर्ट दें। तत्पश्चात उस जांच की क्रास जांच जिलाधिकारी अपने स्तर से कराएंगे। यदि कराए गए काम में कोई कमी मिले तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में जो भी कार्य कराया जाए। वह गुणवत्तापूर्ण ही हो, इसमें लापरवाही करने  तथा निगरानी करने वाले सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जी0पी0डी0पी0, ग्राम पंचायत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों में जो भी विकास कार्य विगत वर्षो में कराया गया। उनकी जांच हो। इसमे लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायतों में पर्याप्त बजट है। समस्त ग्राम पंचायतों में युद्ध स्तर पर गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए जाए। विशेष तौर पर समस्त ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। जो भी विकास कार्य कराया जाए। वह पारदर्शिता के हिसाब से हो इसके लिए समस्त ग्राम पंचायतों में गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसके लिए सम्बन्धित निगरानी अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।